November 18, 2026
file_0000000043248211a126f495449df01e
Kashipur Samay News
Share this news

जसपुर। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर जसपुर की बेटी आलिया अनवर सैफी ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 500 में से 461 अंक (92.2%) हासिल कर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। प्रदेश की 149 मेधावी छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

आलिया की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में भी 500 में से 475 अंक (95%) हासिल किए थे। लगातार दो बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर आलिया ने न केवल अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि जसपुर का मान भी बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर पिता डॉ. अनवर सैफी, माता नाज़िया सैफी, नाना आसिम काशीपुरी और मामा जावेद आसिम ने खुशी जताते हुए आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!