
“नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो” का दिया संदेश, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
जसपुर|- विधानसभा जसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में समाजसेवी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुर रोहित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान “नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो” का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। रोहित चौधरी ने कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं को खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, आयोजक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747







