November 17, 2026
IMG-20261012-WA0001
Kashipur Samay News
Share this news

महापौर दीपक बाली रहे मुख्य अतिथि, माता की चौकी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

काशीपुर।- काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की ओर से बीती रात गुरु द्रोणाचार्य की तपोस्थली द्रोणासागर पर भव्य नवरात्रि महोत्सव एवं उद्योग रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान माता की चौकी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री मिथिलेश कुमार गलबलिया को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, उद्यमी योगेश जिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा जिंदल मुख्य यजमान रहे। समारोह के दौरान उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों को उद्योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भक्ति, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, उनकी पूरी टीम, दुर्गा जागरण मंडली तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगेश जिंदल और सुधा जिंदल को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सफल आयोजन के लिए केडीएफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मां भगवती से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड शुभम चमोली, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई, महामंत्री चक्रेश जैन, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. बीएम गोयल, अमित शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया, अपूर्व जिंदल, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, मीडिया सेंटर अध्यक्ष विक्टर सेठी, पार्षद पुष्कर बिष्ट, शिक्षक कौलेश गुप्ता सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

महोत्सव ने धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक उत्सव और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!