जसपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान चुने गए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


जसपुर। विकासखंड जसपुर की 49 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि कुछ पंचायतों में मतदान के बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की गई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।


प्रशासन की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने का दावा किया। नव-निर्वाचित उपप्रधानों ने ग्राम पंचायतों के विकास, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!