काशीपुर – हरेला पर्व पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. रमा अरोरा, कु. सृष्टि सिंह, बी.एड. विभाग के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!