November 18, 2026
file_00000000dfcc8211b0e7cc63cbb9e739
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। गिरीताल बाईपास स्थित पर्वतीय रामलीला का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, अनुशासन और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं।

महापौर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि पर्वतीय रामलीला के नियमित मंचन के लिए समिति के पास अपनी जमीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि रामलीला के मंचन के लिए स्थायी भूमि की व्यवस्था हो सके। उन्होंने जिस प्लॉट पर वर्तमान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, उसके स्वामी का भी रामकाज में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पटका भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, योगेश जिंदल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मनराल, संरक्षक बिजेंद्र दत्त काण्डपाल एवं डॉ. यशपाल रावत, संयोजक घनश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह रावत, सह-संयोजक परम काण्डपाल, प्रबंधक राजेंद्र बिष्ट, महिला आयोग सदस्य मुक्ता सिंह, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी एवं राम मेहरोत्रा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, पार्षद बीना नेगी, पार्षद पुष्कर बिष्ट, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, प्रकाश नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, एन.सी. बाबा, पार्षद संजय शर्मा एवं अमित पाल रावत सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!