November 18, 2026
IMG-20261010-WA0000
Kashipur Samay News
Share this news

मुख्य बाजार में जाम से राहत दिलाने के लिए कार्रवाई, निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील

काशीपुर|- शहर के मुख्य बाजार एवं प्रमुख तिराहों-चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा (टुकटुक) के खिलाफ कोतवाली काशीपुर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आमजन, व्यापारियों और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

निर्धारित समय और मार्गों का करें पालन
काशीपुर पुलिस ने सभी टुकटुक चालकों से अपील की है कि वे मुख्य बाजार में लागू यातायात व्यवस्था एवं प्रतिबंधों का पालन करें और प्रतिबंधित समय में बाजार क्षेत्र में प्रवेश न करें। साथ ही, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियों को बैठाएं और उतारें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए टुकटुक को रोकने और निर्धारित मार्गों पर संचालित कराने की कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
काशीपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने टुकटुक चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

काशीपुर पुलिस का संदेश: “आपका सहयोग, शहर को जाम से मुक्ति का प्रयास।”

काशीपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!