November 18, 2026
IMG-20261011-WA0017 (1)
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। शहर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन महापौर दीपक बाली ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। इनके माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा मिलती है।

प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर के सहयोग से आयोजित इस शिविर के आयोजक नगर निगम के पूर्व सभासद मिथुन वेदी रहे। शिविर का आयोजन होटल देवभूमि, शिव विहार, वार्ड नंबर 8, प्रकाश सिटी रोड, काशीपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, जबकि रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग और नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई तथा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। समय पर जांच कराने से बीमारियों की पहचान करने और उनका उचित उपचार शुरू करने में मदद मिलती है। उन्होंने ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर पूर्व सभासद मिथुन वेदी, डॉ. अश्वनी सैनी, डॉ. गौरव, अनिल राजपूत, हिमांशु, सोनू कुमार, राहुल पाल, पीयूष चौहान, मंजू नेगी और विकास बेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!