November 18, 2026
IMG-20260923-WA0011
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। श्री श्याम सेवक एकादशी कीर्तन सेवा ग्रुप, काशीपुर की ओर से बुधवार रात रामलीला मैदान में खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में भजन गायकों ने श्याम बाबा की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद काशीपुर की बेटी निशा अरोड़ा, फरीदाबाद से आए अंकित शर्मा अंश तथा काशीपुर के शुभम तिलकधारी, वंशिका गुप्ता और दिशु श्यामा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

भजनों के दौरान पूरा रामलीला मैदान ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। विशेष रूप से महिलाओं ने भक्ति भाव में डूबकर देर रात तक नृत्य करते हुए बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

संकीर्तन के दौरान इत्र वर्षा भी की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सुगंधित हो उठा। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था भी की गई, जहां भक्तों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!