November 17, 2026
IMG-20260922-WA0001
Kashipur Samay News
Share this news


दलित-मुस्लिम मुद्दों को लेकर प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर


काशीपुर। कुमाऊं दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी का काशीपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. एम.ए. राहुल सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड में दलित और मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के किसी वर्ग के साथ अन्याय या उत्पीड़न की घटना होती है तो संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर संबंधित मुद्दे को उठाने का प्रयास कर रहे हैं।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम द्वारा पूरे उत्तराखंड में दलित और मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है।


नईम कुरैशी ने कहा कि खटीमा में एक बच्ची से जुड़ी घटना के मामले में भी वह वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!