November 18, 2026
IMG-20260922-WA0004
Kashipur Samay News
Share this news

रामलीला मैदान में होगा विशाल संकीर्तन, देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे श्याम भक्ति का समां

काशीपुर। आकाश गुप्ता। श्री श्याम सेवक एकादशी कीर्तन सेवा ग्रुप के तत्वावधान में 23 सितंबर को काशीपुर में भव्य निशान यात्रा एवं विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है।

कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे भव्य निशान यात्रा बालाजी मंदिर, शिव नगर से प्रारंभ होगी। यात्रा मेन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 7 बजे से रामलीला मैदान में विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में फरीदाबाद के अंकित शर्मा अंश, काशीपुर के शुभम तिलकधारी, काशीपुर की बेटी निशा अरोड़ा, दिशु श्यामा, वंशिका गुप्ता एवं आशु गोस्वामी सहित अन्य कलाकार अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से निशान यात्रा एवं संकीर्तन में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!