November 18, 2026
IMG-20260921-WA0058
Kashipur Samay News
Share this news

ऊधमसिंहनगर। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

👮 निर्वाचन ड्यूटी में भारी पुलिस बल तैनात

किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के लिए—
01 पुलिस अधीक्षक
01 क्षेत्राधिकारी
03 निरीक्षक
22 उपनिरीक्षक
24 हेड कांस्टेबल
72 कांस्टेबल
24 महिला कांस्टेबल
15 फायरमैन
25 होमगार्ड

की तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त पीएसी पुरुष की 1.5 सेक्शन एवं पीएसी महिला की 1.5 सेक्शन भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात रहेगी।

पुलिस का मुख्य फोकस शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ-साथ मतदाताओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस द्वारा निर्वाचन के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!