एसएसपी के निर्देश पर चली कार्रवाई, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित थे आरोपी
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में काशीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने वाले तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में संदीप सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी, राम उजागर निवासी टांडा उज्जैन तथा मोहम्मद फैजान निवासी मोहल्ला अल्ली खां शामिल हैं। तीनों अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी कितना भी छिप जाए, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून का सम्मान करें,
अपराधियों का सहयोग न करें बल्कि पुलिस का सहयोग करें, ताकि अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





