उर्वशी दत्त बाली की पहल से काशीपुर में पहली बार ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, 5-6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में सजेगा प्रीमियम फैशन महोत्सव

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। काशीपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में होगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी की जानकारी काशीपुर की प्रथम महिला एवं समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहरवासियों को महानगरों जैसा प्रीमियम फैशन और शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब क्षेत्र के लोगों को नवीनतम फैशन, डिजाइनर परिधान और प्रीमियम ब्रांड्स की खरीदारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पिछले एक महीने से इस आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद शहर में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

प्रदर्शनी में दुबई और थाईलैंड सहित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमृतसर, मेरठ, लुधियाना, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित डिजाइनर्स एवं ब्रांड्स अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। तीज और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर सूट, बनारसी एवं कांजीवरम साड़ियां, लहंगे, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, लखनवी चिकनकारी, फैशन ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, मोजड़ी, पोटली बैग, डिजाइनर राखियां, होम डेकोर, पेंटिंग्स और इंटरनेशनल मेकअप प्रोडक्ट्स सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।


महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवसर पर 10 विशेष अवॉर्ड कैटेगरी भी रखी गई हैं, जिनमें बेस्ट मॉम, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट स्टाइल आइकन, मोस्ट ग्रेसफुल लेडी, मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी, बेस्ट एथनिक लुक, मोस्ट फोटोजेनिक, क्वीन ऑफ एलीगेंस और पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड शामिल हैं।

प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा ने बताया कि वह देश और विदेश में इस तरह की फैशन प्रदर्शनी आयोजित करती रही हैं। उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को डिजाइनिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि काशीपुर एक शानदार शहर है और यहां इस आयोजन को सफल बनाने में उर्वशी दत्त बाली तथा महापौर दीपक बाली का विशेष सहयोग मिला है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उनकी पुत्री एवं सेलिब्रिटी तवीशा भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!