श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा FIR नंबर 239/2026 धारा 109/117(2)/190/191(2)/351(3)/352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अभियुक्त राहुल पुत्र मटरू लाल निवासी फिरोजपुर थाना काशीपुर उम्र 26 वर्ष को सर्विलांस एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करना है। किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
राहुल पुत्र मटरू लाल निवासी फिरोजपुर थाना काशीपुर उधमसिंहनगर।
*पुलिस टीम*
1.SI कौशल भाकुनी
2.का. किरन मेहता
3.का.धीरज
*जनता से अपील* यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




