काशीपुर/जसपुर – मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, काशीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम बैठक

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर/जसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पीएम सूर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना कैंप के शुभारंभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का बेलजुड़ी स्थित डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर ग्राम बेलजुड़ी स्थित रोज व्यू रिसोर्ट में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


पत्रकार वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि मिशन 2027 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में फिर सरकार बनाएगी।


वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जसपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर बैठक में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!