काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस मिले

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

उधम सिंह नगर। काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। निजी पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार से चार हथियारों समेत 237 कारतूस मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार STF को एक संदिग्ध वाहन में अवैध हथियार होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक एमपी सिंह और अरुण कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने काशीपुर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कार संख्या UK18 P 5046 से हथियार बरामद किए गए।

बरामद सामान में 12 बोर पंप एक्शन बंदूक, .22 बोर राइफल, .32 बोर पिस्टल और .32 बोर रिवॉल्वर शामिल हैं। इसके अलावा कार से 237 कारतूस भी मिले हैं।

STF अब हथियारों के स्रोत, वाहन मालिक और इनके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामला किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

STF निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!