
काशीपुर। सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम में 15 नवंबर से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आश्रम की सचिव रुचिबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह 9 बजे श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ होगा, जो अगले दिन सोमवार सुबह 9 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर सोमवार को रात्रि 8 बजे से 17 नवंबर रात्रि 1 बजे तक सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17 नवंबर मंगलवार को सुबह 9 बजे आश्रम परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शुगर मिल रोड, एलआईसी रोड एवं आवास विकास से होते हुए पुनः आश्रम पहुंचेगी।
शोभायात्रा के आश्रम पहुंचने के बाद 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
रुचिबाई ने बताया कि सभी कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। आयोजन में चमन सिंह, आकाश गुप्ता पत्रकार, खुवती, कमलेश चुघ, माया प्रजापति, नीरज उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, शिवम प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






