November 18, 2026
Screenshot_20261118-132613
Kashipur Samay News
Share this news

जसपुर|- विधानसभा क्षेत्र 62 जसपुर के भरतपुर मेगा वाला मंडल में भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र सम्मेलन (बैल जोड़ी) का आयोजन किया गया। उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सम्मेलन के दौरान पार्टी संगठन को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!