November 18, 2026
file_00000000507881fabc8e8b1435efaaf0
Kashipur Samay News
Share this news

विधानसभा क्षेत्र 62 से चुनाव लड़ने की तैयारी, पार्टी की आधिकारिक प्रत्याशी घोषणा का इंतजार

काशीपुर/जसपुर। उत्तराखंड की जसपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए नईम अहमद को विधानसभा क्षेत्र 62-जसपुर का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, नईम अहमद पुत्र अशरफ हुसैन, निवासी ग्राम गुलरगोजी, जसपुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नईम अहमद की इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वह आजाद समाज पार्टी की ओर से जसपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी के संभावित दावेदार के रूप में भी चर्चा में हैं। हालांकि, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उनके नाम की आधिकारिक प्रत्याशी घोषणा अभी नहीं की गई है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय के उद्देश्य को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

गौरी प्रसाद उपासक ने नईम अहमद से उम्मीद जताई है कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अब जसपुर विधानसभा क्षेत्र में नईम अहमद को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ उनकी संभावित चुनावी दावेदारी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति और आधिकारिक प्रत्याशी घोषणा पर क्षेत्र की राजनीतिक निगाहें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!