November 18, 2026
FB_IMG_1793640488776
Kashipur Samay News
Share this news

जसपुर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर जसपुर में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को लेकर जसपुर से संभावित विधायक प्रत्याशी नईम प्रधान ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से विशेष अपील की है।

नईम प्रधान ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के लिए कल सुबह 10 बजे धर्मपुर चौराहे पर और 10:30 बजे लकड़ी मंडी चौराहे पर सभी क्षेत्रवासी एकत्रित हों। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करने और उनके विचारों को सुनने का आग्रह किया।

नईम प्रधान ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए अपने नेता का स्वागत करने और उनके विचारों को सुनने का अवसर है। उन्होंने सभी सम्मानित जनता से समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!