November 18, 2026
IMG-20261019-WA0005
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। सुभाष नगर स्थित सी कॉलोनी में छोटे बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्साह से रावण का पुतला तैयार कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने एकजुट होकर रावण का पुतला बनाया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रावण का पुतला तैयार करने में आगम जैन, सक्षम, मोहित, नीतिका राठी, वैष्णवी जैन और दर्शिका चौधरी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की इस पहल से कॉलोनी में दशहरे के उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

छोटी उम्र में बच्चों द्वारा किया गया यह प्रयास उनकी कला, मेहनत और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति लगाव को दर्शाता है। बच्चों की इस अनूठी पहल की कॉलोनी में सराहना की जा रही है। उनका यह प्रयास आपसी सहयोग, रचनात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव का सुंदर संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!