
काशीपुर – नगर की प्रतिष्ठित मां मनसा देवी शोभायात्रा का महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर विश्व शांति की प्रार्थना की ।महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे एकत्रित होकर मां मनसा देवी शोभायात्रा पर जोरदार पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर की पवित्र धरती पर मां मनसा देवी का स्थान होना हम सबके लिए अनंत काल तक गौरव का विषय है, इसलिए उत्तराखंड की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को संरक्षण करने का दायित्व हम सब पर है।
इससे पूर्व शोभा यात्रा में शामिल मां मनसा देवी के डोले आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर मां की जय_ जयकार का जोरदार उदघोष किया,वही मनसा देवी शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा महानगर कांग्रेस जिला कमेटी को स्मृति चिन्ह आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया,एड.इंदर सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदुमान,जितेंद्र सरस्वती,सुरेंद्र वाटला, ब्रह्मपाल,अरुण चौहान,फिरोज गांधी, विकल्प गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा,सोनू नामधारी, राशिद फारुकी, परम सिद्धू, जगदीश पनेरु, शिव कुमार, वसीम राजा, डॉ. आरिफ, हरि शर्मा, कलुआ महावीर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






