नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए द टचवुड स्कूल के प्राचार्य कविश सिद्दीकी को प्रतिष्ठित “National Iconic Educator Award 2026” से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित Seven Seas में आयोजित समारोह में यह सम्मान ऊर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल एसोसिएशन की ओर से प्रदान किया गया। पुरस्कार फरीदाबाद की पूर्व मेयर एवं शिक्षाविद् रेनू भाटिया तथा ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति लूथरा द्वारा प्रदान किया गया।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में कविश सिद्दीकी के 10 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान, प्रभावी नेतृत्व, कार्यक्षमता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया।
प्राचार्य सिद्दीकी ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व का सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों पर भी देखने को मिला है।
इस उपलब्धि पर द टचवुड स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कविश सिद्दीकी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।
कविश सिद्दीकी ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। 🏆🇮🇳
#NationalIconicEducatorAward2026 #KavishSiddiqui #TheTouchwoodSchool #Education #EducatorAward #NewDelhi

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





