काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के पार्षद अब्दुल कादिर के पिता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को रहमत शाह बाबा कब्रिस्तान, अल्ली खां, काशीपुर में दफीना किया जाएगा। जनाज़ा सुबह 9:30 बजे आवास से रवाना होगा, जबकि जनाज़े की नमाज़ सुबह 10 बजे पंजाबी सराय चौक पर अदा की जाएगी।
परिजनों ने लोगों से जनाज़े में शामिल होकर दिवंगत के लिए दुआ-ए-मगफिरत करने की अपील की है।
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए। आमीन।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





