काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 12.42 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से स्मैक बेचकर प्राप्त ₹4,200 की नकदी भी बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम ने 18 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान अंसार कॉलोनी के पास, बांसफोड़ान, काशीपुर में कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस, निवासी मोहल्ला अल्ली खां, कोतवाली काशीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 12.42 ग्राम शुद्ध वजन अवैध स्मैक तथा ₹4,200 नकद बरामद किए गए।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 346/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस, निवासी मोहल्ला अल्ली खां, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र करीब 34 वर्ष।
बरामदगी
– 12.42 ग्राम शुद्ध वजन अवैध स्मैक
– ₹4,200 नकद
पुलिस टीम
– उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह
– उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत
– कांस्टेबल 749 नापु सचिन कुमार
पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





