काशीपुर। शहर में भगवान श्री खाटू श्याम के भक्तों के लिए द्वितीय खाटू श्याम एकादशी कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को रात्रि 8:30 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।
आयोजन मुंशीराम चौराहा, श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निकट, काशीपुर में होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गुप्ता, दिशु श्यामा, भजन गायक शुभम तिलकधारी तथा हर्ष परदेशी अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम में भव्य दरबार की सजावट, पुष्प वर्षा एवं श्याम रसोई की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और कीर्तन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




