ब्रांच गढीनेगी के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

75 रक्तदाताओ ने निःस्वार्थ भाव से किया रक्तदान

गढीनेगी 19/07/ 2026: मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच गढीनेगी में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के लगभग 75 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। जबकि 82 श्रद्धालुओं ने रक्त दान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया !! रक्त संग्रहित करने हेतु एल० डी० भटृ राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई।

इस शिविर में श्री नेपाल सिंह जी (केंद्रीय प्रचारक,संत निरंकारी मंडल ) ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की  शिक्षाओं पर चलकर मानवता के प्रति प्यार और नम्रता  को अपनाकर आगे बढ़ना है! मिशन का यह संदेश कि“रक्त नाडियों में बहे,नालियाँ में नहीं “ सारी मानवता  तक निरंकारी मिशन पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुखी पूज्य विजय सुधा जी द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 9,255 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 14,94,196 यूनिट ऑफ ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय -समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!