काशीपुर – सांसद अजय भट्ट का बड़ा फैसला, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काशीपुर विकास खंड के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को आधिकारिक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


सांसद अजय भट्ट द्वारा 12 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि विजय कुमार को कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विकास कार्यों से संबंधित त्रैमासिक बैठकों में उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था।


पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है कि विजय कुमार किसी गैर-कानूनी मामले में वांछित हैं, जो सांसद प्रतिनिधि पद की गरिमा एवं जनप्रतिनिधि के दायित्वों के प्रतिकूल है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सांसद प्रतिनिधि (विकास खंड काशीपुर) के पद से पदमुक्त किया गया है।


सांसद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस आदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।


यह कार्रवाई सामने आने के बाद काशीपुर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!