दि0-11-07-26 को वादी मुकदमात रऊफ अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहल्ला गंज रतन सिनेमा रोड,कंप्यूटर वाली गली कोतवाली काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर ने कोतवाली में लिखित सूचना दी थी कि दिनाँक 03-07-2026 को उसके घर के बाहर मौहल्ला गंज रतन सिनेमा रोड काशीपुर से उसकी मो0सा0 रजि0 नं0 युके 06 बीसी -7458 हीरो स्प्लेंडर वह रंग सिल्वर ब्लैक को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है जिस पर कोतवाली काशीपुर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा एफआईआऱ नं0 265/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर महोदय के दिशा निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर श्री हरेन्द्र चौधरी के द्वारा उपनिरीक्षक मीना रावत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनाँक 12-07-26 को दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति के नौगजा मजार पुलिया के पास काशीपुर में 01 अभियुक्त रवि पाल पुत्र देवदास निवासी ग्राम टांडा डालचंद निकट शनिदेव मंदिर थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र-26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआऱ नं0 265/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गयी मो0सा0 रजि0 नं0 युके 06 बीसी7458 हीरो स्प्लेंडर के साथ गिरफ्तार कर मो0सा0 चोरी की घटना का अनावरण किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
🔴 *अभियुक्त का नाम* 🔴
1-रवि पाल पुत्र देवदास निवासी ग्राम टांडा डालचंद निकट शनिदेव मंदिर थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र-26 वर्ष
🔴*पुलिस टीम का नाम*🔴
1-उपनिरीक्षक मीना रावत
2-अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा
2-कानि0 1130 दर्शन सिंह नापु
🔴*बरामदगी का विवरण* 🔴
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की तरह मो0सा0 नं0 युके 06 बीसी 7458 हीरो स्प्लेंडर बरामद होना

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





