काशीपुर। आज नगर निगम सभागार, काशीपुर में आयोजित लोक कल्याण मेले के दौरान बच्चों के लिए स्वच्छता आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों का महापौर दीपक बाली द्वारा उत्साहवर्धन करउन्हें सम्मानित किया गया । साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इनमें रंजन पाल तनुजा ओम चंद्र कार्तिक दामिनी सृष्टि अंशु आरसी यादव विवेक निहारिका पवन आंचल कुमारी मयंक कुमार आदेश कुमार दीपक शुभम सिंह विजय कुमार खूब सिंह धनीराम बृजेश अजय कुमार मंजू मोहन सिंह बिजेंद्र आदि शामिल रहे। दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुएइस कार्यक्रम में सभी को महापौर द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।



शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




