गढीनेगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला ने अपनी चुनावी रैली निकाल कर अपने किए गए शक्ति प्रदर्शन से दिखा दिया की नगर पंचायत के चुनाव में भगवा लहराने जा रहा है। शक्ति प्रदर्शन तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक सुखीजा द्वारा भी किया गया मगर प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार भाजपा खेमे में ज्यादा भीड़ थी और पार्टी के अनेक छोटे-बड़े नेता इस चुनावी रैली में नजर आए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिस विश्वास के साथ गढ़ी नेगी नगर पंचायत के गठन के बाद होने जा रहे प्रथम चुनाव में सचिन बाटला को चुनाव मैदान में उतारा गया है उसे देखते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। सभी का एक ही नारा है की पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास पर सचिन बाटला को चुनावी मैदान में उतारा है वह विश्वास कायम रहे और सचिन बाटला भारी वोटो से विजयी हो। चुनाव का परिणाम क्या रहेगा इसका नतीजा तो 11 जून को ही आएगा लेकिन भाजपा प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है और उनका कहना है कि हर वर्ग और समुदाय का उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। मतदाताओं के मिल रहे जोरदार समर्थन के चलते उनका किसी से कोई चुनावी मुकाबला नहीं है। मतदाताओं में खुलेआम चर्चा है कि भाजपा उम्मीदवार ने वर्षों से क्षेत्र की जनता की जो सेवा की है और वह गढ़ी नेगी के विकास में मिल का पत्थर सिद्ध हुए हैं उसे देखते हुए उनकी जीत जरूर होगी। और तो और प्रधानी चुनाव में जो सोनू प्रजापति बाटला परिवार के विरुद्ध चुनाव लड़ा था इस चुनाव में वह भी श्री बाटला के समर्थन में आ गया है। उनका कहना है कि प्रजापति समाज भी भाजपा को समर्थन करेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गढ़ी नेगी चुनाव में वार्ड नंबर 3 के प्रभारी बनाए गए गुरबख्श सिंह बग्गा कहते हैं कि सचिन बाटला को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और जहां तक सिख समाज का रुझान है वह पूरी तरह से सचिन बाटला के साथ है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा सिखों का उत्पीड़न किया जबकि भाजपा ने उन्हें हमेशा न्याय और सम्मान दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सचिन बाटला को चुनाव जिताने में जुटे हुए हैं और गढीनेगी में हालात देखकर साफ नजर आ रहा है कि भाजपा चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल जो खुद सचिन बाटला के साथ वाहन पर बैठकर रैली में भ्रमण करते दिखाई दिए उनका कहना है कि चुनावी औपचारिकता शेष जबकि हकीकत यह है कि मतदाताओं के रुझान को देखते हुए सचिन बाटला चुनाव जीत
चुके हैं। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के चुनाव कार्यालय से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की जोरदार रैली शुरू हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता नाचते झूमते चल रहे थे और वाहनों पर बज रहे साज से भगवा समर्थक गानों में योगी का जलवा भी लगातार गूंज रहा था और लोग नारे लगा रहे थे की राम आएंगे आएंगे राम आएंगे गढीनेगी नगर पंचायत पर भी भगवा फहराएंगे। सैकड़ो महिलाओं की टोलियां भी नारे लगाती गीत गाती और झूमती हुई चल रही थी। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों को भले ही यह न पता हो कि यह हो क्या रहा है लेकिन हाथों में झंडा लेकर वे भी रैली के आगे आगे चल रहे थे। रैली मे मनोज बाटला मुकेश चावला मनीष चावला अमन बाली जसवीर सिंह सैनी नमन अनिल पाल सहित तमाम छोटे-बड़े भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




