काशीपुर – अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी प्रेरणादायक : अलका पाल

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उक्त विचार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल जी ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वी जयंती पर व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मालवा साम्राज्य की मराठा महारानी पुणेश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने जीवन में 1000 से अधिक कुएं, मंदिर, धर्मशालाओं आदि का जनहित निर्माण कराया।

अहिल्याबाई होल्कर ने सोमनाथ मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या और माथुरा आदि धार्मिक स्थलों के मंदिरों और और धर्मशालाओं के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। वह जीवन भर जनहित के कार्यों से जुड़ी रही। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के संघर्ष को जीवन का मुख्य आयाम बनाया। सैकड़ो साल के बाद भी उनके द्वारा किए गए कार्य जनहित के लिए प्रेरणादायक है।

अलका पाल ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने विधवा महिलाओं के कल्याण, उनकी शिक्षा आदि जैसे विषय को लेकर अपने शासनकाल में सजगता दिखाइ। काशी विश्वनाथ जैसी धरोहर के उनका समर्पण एक विशाल के रूप में जाना जाएगा । वर्तमान पीढ़ी को उनके जनहित के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर महाराणा प्रताप चौक पर पाल महासभा द्वारा बड़ी संख्या में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शरबत वितरण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल,अमर सिंह पाल, जगदीश पाल, राजपाल सिंह पाल, विजय चौधरी, अनिल पाल,राजकुमार पाल, मुकुल पाल, सोमपाल, उपेंद्र पाल, धीरज पाल, नारायण पाल, हेम पाल, प्रदीप पाल, महिपाल, ओम प्रकाश पाल,करण सिंह पाल, राजकुमार पाल, हेमसिंह पाल, तुलाराम पाल, राजेंद्र पाल ,विजेंद्र पाल गजेंद्र पाल,ओम प्रकाश पाल, कुंवर सिंह ,कुमार पाल, विनोद पाल, मुशर्रफ हुसैन,जितेंद्र सरस्वती आदि   उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!