काशीपुर – टचवुड स्कूल का फिर चला जादू, कृष्णा पब्लिक की टीम हुई ढेर 🔥

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

इंटर स्कूल क्रिकेट लीग मैच में आज फिर टचवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने मैदान में पूरा जलवा दिखाया 😎🏏
टचवुड स्कूल vs कृष्णा पब्लिक मुकाबले में शुरुआत से ही टचवुड की टीम दबदबा बनाकर खेलती नजर आई।

🏏 बैटिंग में दिखा क्लास और कॉन्फिडेंस: टचवुड स्कूल ने 12 ओवर में 81 रन पर 5 विकेट बनाए।

मुक़ीत अख्तर (26 रन, 18 गेंद) – ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, 3 लंबे छक्के लगाकर मैच का माहौल बदल दिया 💥

मोहम्मद यूसुफ (17 रन) – एक छोर संभालकर टीम को मजबूत किया

कप्तान शिवम और हर्षवर्धन ने आखिर में जरूरी रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।


🎯 गेंदबाज़ी में मचा दिया तहलका: 81 रन का पीछा करने उतरी कृष्णा पब्लिक की टीम टचवुड के गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह दबाव में दिखी 😳
पूरी टीम 12 ओवर में सिर्फ 78 रन पर 8 विकेट ही बना सकी।

मोहम्मद अयाज़ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बड़े विकेट निकाले 🔥

अबू जरयान ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया 💣

आशिर, समद और बाकी खिलाड़ियों ने भी फील्डिंग और गेंदबाज़ी में पूरा दम लगाया।

🏆 मैन ऑफ द मैच:
मुक़ीत अख्तर — तूफानी बल्लेबाज़ी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 🏏🔥

मैदान पर टचवुड स्कूल की टीम का जोश, आत्मविश्वास और टीमवर्क देखने लायक था।
हर रन पर लड़ाई और हर विकेट पर जश्न ने मैच को पूरी तरह रोमांचक बना दिया।

“टचवुड के खिलाड़ी मैदान में सिर्फ खेलने नहीं उतरते, सामने वाली टीम पर दबाव बनाने उतरते हैं।” – प्रिंसिपल काविश सिद्दीकी 🔥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!