टचवुड स्कूल का ताबड़तोड़ खेल, केवी काशीपुर की टीम दबाव में आई

Share this news

इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में आज का मुकाबला पूरा पैसा वसूल रहा।
टचवुड स्कूल vs केवी काशीपुर – मैदान पर शुरू से ही टक्कर बराबरी की रही, लेकिन आखिर में बाज़ी टचवुड ने मार ली।

🏏 बैटिंग में दिखा दम:
टचवुड स्कूल ने 12 ओवर में 100 रन पर 9 विकेट बनाए।

जुनैद (29 रन) – टीम को मुश्किल समय में संभाला

मुक़ीत (21 रन) – बढ़िया साथ दिया

मोहम्मद अयाज़ (15 रन, 9 गेंद) – आते ही तेजी से रन ठोक दिए
बाकी बल्लेबाज़ों ने भी थोड़ा-थोड़ा जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।


🎯 गेंदबाज़ी में मचाया हड़कंप:
टचवुड के गेंदबाज़ों ने केवी काशीपुर की बल्लेबाज़ी लाइनअप हिला दी।
पूरी टीम को 94 रन पर 9 विकेट पर रोक दिया।

मोहम्मद अयाज़ – 3 विकेट

आशिर – 2 विकेट

शिवम – 2 विकेट

मुक़ीत – 2 विकेट


💣 मैच का हीरो:
मोहम्मद अयाज़ ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया और बने मैन ऑफ द मैच।



मैदान पर टचवुड के खिलाड़ियों का जोश साफ दिखा — हर गेंद पर लड़ाई, हर रन के लिए जंग।
केवी काशीपुर की टीम ने कोशिश तो पूरी की, लेकिन टचवुड की सधी हुई गेंदबाज़ी के आगे टिक नहीं पाई।

“जब टचवुड के बच्चे मैदान में उतरते हैं, तो सामने वाली टीम का दबाव खुद बढ़ जाता है।” – प्रिंसिपल काविश सिद्दीकी 🔥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!