काशीपुर- तकनीक के जाल में फंसे दरिंदे, CCTV से खुला चैती मेले का सनसनीखेज मामला

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर – तकनीकी युग में अपराधियों के लिए बच निकलना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण काशीपुर में देखने को मिला, जहां कोतवाली आईटीआई और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने चैती मेले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री चैती मेले में गई थी, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आईटीआई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


SP का खुलासा: 250+ CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से मिली बड़ी सफलता


मामले का खुलासा करते हुए एस पी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 CCTV कैमरों के साथ-साथ कोतवाली आईटीआई, काशीपुर क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों के लगभग 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के मार्ग को ट्रैक किया गया।


पीड़िता की मदद से पहचान, मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
लगातार प्रयासों और सटीक तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने पीड़िता की सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार (19 वर्ष) और अरविंद (18 वर्ष), दोनों निवासी जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


पुलिस टीम की मुस्तैदी सराहनीय, अधिकारियों ने दी बधाई
इस पूरे मामले के खुलासे में एस पी स्वप्न किशोर सिंह ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए बताया कि थाना आईटीआई प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील सूतेडी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम की मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता के चलते गंभीर अपराध का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!