जसपुर। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जसपुर की होनहार छात्रा आलिया सैफी ने 92.2% अंक (461/500) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 22वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले हाईस्कूल परीक्षा में भी आलिया ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
आलिया की इस शानदार सफलता पर पूर्व विधायक एस.एम. सिंघल उनके निवास पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आलिया ने अपनी मेहनत और लगन से जसपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।”
आलिया की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





