November 17, 2026
file_00000000e85c824689ef41bf4183d2b1
Kashipur Samay News
Share this news

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने फाइनल चयन प्रक्रिया के तहत प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें काशीपुर विधानसभा सीट से श्री प्रदीप चंद को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्ष, जनाधार और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशियों का चयन किया गया है।

इन 16 विधानसभा सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी

* पिथौरागढ़ – काशी सिंह ऐरी
* द्वाराहाट – पुष्पेश त्रिपाठी
* देवप्रयाग – पूरण सिंह कठैत
* प्रतापनगर – पंकज व्यास
* कर्णप्रयाग – आशीष नेगी
* जागेश्वर – दिनेश कुंजवाल
* राजपुर एससी – देव चंद उत्तराखंडी
* सल्ट – प्रताप सिंह
* टिहरी – डी.डी. पंत
* कपकोट – वरुण चंदोला
* काशीपुर – प्रदीप चंद
* नानकमत्ता एसटी – कैलाश सिंह पांगती
* रामनगर – भुवन चंद्र
* देहरादून कैंट – सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी
* खानपुर – रितु कुंडियाल जुयाल
* धनोल्टी – चंदन सिंह राणा

पार्टी नेतृत्व के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी है। शेष विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

इस सूची के जारी होने के बाद काशीपुर विधानसभा सीट पर भी चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!