
काशीपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को कोतवाली काशीपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर सहित कोतवाली काशीपुर, यातायात पुलिस, सीपीयू एवं अभिसूचना इकाई के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर, शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को समझा और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश से जुड़ाव प्रदर्शित किया।


शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






