
इज्जाल गेट नंबर-6 के सामने पेट्रोल पंप के पास कर रहे थे विवाद और हंगामा, पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत की कार्रवाई
काशीपुर/उधम सिंह नगर। सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करना और पुलिस के समझाने पर अभद्रता करना दो युवकों को भारी पड़ गया। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
112 पर मिली विवाद की सूचना
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:14 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि इज्जाल गेट नंबर-6 के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास कुछ युवक आपस में विवाद और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर दो युवक कथित तौर पर शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों कथित तौर पर उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान
1. संदीप सिंह (28 वर्ष)
पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी ग्राम भटपुरी बरहनी, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर।
2. हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (23 वर्ष)
पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर।
यह रही पुलिस टीम
– हे0कानि0 272 सीपी जीवन चंद पाण्डे
– कांस्टेबल 451 हरीश राम
दोनों पुलिसकर्मी कोतवाली आईटीआई में तैनात हैं।
काशीपुर समय | स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






