
कोतवाली आईटीआई पुलिस की कार्रवाई, मुरादाबाद स्थित घर से पकड़ा गया आरोपी
काशीपुर/उधम सिंह नगर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने और छत से नीचे गिरने से जुड़े मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता प्रमोद कुमारी, निवासी शेरपुर, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 37 वर्षीय पुत्री रूबी को प्रताड़ित किए जाने तथा उसके छत से नीचे गिरने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर कोतवाली आईटीआई में एफआईआर संख्या 318/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में शिशुपाल समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अक्टूबर 2026 को नामजद आरोपी शिशुपाल उर्फ रिंकू पुत्र वीरभान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ग्राम मोहिउद्दीनपुर माफी, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम
– उप निरीक्षक बसंत पंत
– कांस्टेबल राजेश जोशी
नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






