November 18, 2026
file_00000000daa88208b3547fa4e3ee357b
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर कैंडल मार्च निकालकर भाजपा और दुष्यंत गौतम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठे सवालों के बीच इस नियुक्ति से उत्तराखंड की जनता और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले ने भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को उजागर किया है।

वहीं, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार की मांग पर मामले की जांच में वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील मामले के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने से उत्तराखंड की नारी शक्ति का अपमान हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और उसके संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने नेताओं की भूमिका पर भी आत्ममंथन करना चाहिए।

कैंडल मार्च में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, एड.इंदर सिंह, डॉ.दीपिका गुड़िया,  संदीप सहगल, इंदर सेठी,संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया,सुरेंद्र वाटला, माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कुलदीप सिंह, महेंद्र बेदी,  जितेंद्र सरस्वती,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, अनिल शर्मा, अनिल सिंह, मंसूर अली, गौरव रस्तोगी, मंसूर मेफेयर,ओम शर्मा, दलजीत सिंह, यथार्थ गुड़िया, अफसर अली, जगदीश पनेरु, राकेश भगत, पंकज पंत, गुल्लू महागीर, सुभाष चंद्र, अभिषेक अरोरा, मीणा आर्य, रंजना गुप्ता, डॉ. करण सिंह पाल, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता, रियासत हुसैन, डॉ.आरिफ, फिरोज गांधी, वसीम राजा, कलुआ महागीर,रवि प, रियासत हुसैन,मो. कयूम, संजय बोहरा अमरजीत सिंह, आकाश कुमार, रवि खाती आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!