November 18, 2026
file_00000000e710820c803465fda0880908
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली गई महाराजा अग्रसेन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। तहसील मोड़ पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी महाराज के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की और शोभायात्रा का भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। भारत के गौरवशाली इतिहास में महाराजा अग्रसेन जी महाराज का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समानता, समाजवाद और अहिंसा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, सहयोग तथा सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

अलका पाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी महाराज द्वारा स्थापित **एक ईंट और एक रुपया दान की परंपरा** सामाजिक सहयोग और आपसी सहभागिता का प्रतीक है। इस परंपरा ने समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट उमेश जोशी, इंदु मान, एडवोकेट इंदर सिंह, संदीप सहगल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद मेहरोत्रा, निशित गुड़िया, अरुण चौहान, सुरेंद्र वाटला, इंद्र सेठी, जितेंद्र सरस्वती, पंकज पंत, डॉ. करण सिंह पाल, विनोद होंडा, पार्षद सरफराज, रशीद फारूकी, शाह आलम, विकल्प गुड़िया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, सादन इकबाल, सुभाष चंद्र, रवि पपने, डॉ. आरिफ, ओम शर्मा, मंसूर मेफेयर, सुशील कुमार, गुल्लू महागीर, कलुआ महागीर, शंकर लाल, संगीता यादव, अज्जू खान, तौकीर अंसारी, आनंद सिंह, अब्दुल समद, पं. रामदेव, मो. अकरम, राकेश भगत, संजीव शर्मा और मो. दानिश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!