November 18, 2026
file_00000000fdc88211b3cc82d749384282
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस नियुक्ति को लेकर भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।

अलका पाल ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार द्वारा मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर जांच की मांग की गई थी। ऐसे संवेदनशील मामले के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने से उत्तराखंड की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और भाजपा की महिला विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।

अलका पाल ने राहुल गांधी का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं और उनके संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने नेताओं के आचरण पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!