November 18, 2026
file_00000000694882468defc648bdeb3168
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। बीती रात पोस्ट ऑफिस के सामने श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (रजि.) द्वारा आयोजित पंजाबी रामलीला का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने बतौर मुख्य अतिथि विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। महापौर ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों को भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा, कांग्रेस नेत्री एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपिका गुड़िया, व्यापारी नेता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पंजाबी समाज के वयोवृद्ध नेता चिम्मनलाल छाबड़ा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने भी आयोजन समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने पंजाबी रामलीला के गौरवशाली अतीत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंधवानी, महामंत्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सेतिया एवं जयप्रकाश अरोरा, कोषाध्यक्ष रमेश सपरा और डायरेक्टर दीपक चावला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, एनसी बाबा, अलका पाल, हिमांशु अरोरा, संजय चतुर्वेदी, पवन कपूर, नवीन अरोरा, अनिल डाबर, कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती तथा छावनी चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा समेत अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

काशीपुर समय | हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!