November 18, 2026
IMG-20261008-WA0017
Kashipur Samay News
Share this news

भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है रामलीला : महापौर दीपक बाली

काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी (रजि.), काशीपुर द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का शुभारंभ नगर निगम महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शुभारंभ अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य पालन का अनुपम संदेश देता है। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जानने तथा अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था निरंतर मजबूत हो।


इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, राज्य मंत्री सीमा चौहान, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, मुकेश शर्मा, जनरल मैनेजर महेश चन्द्र अग्रवाल, मैनेजर मनोज कुमार अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र मेहरोत्रा, राजेंद्र माहेश्वरी, विवेक अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मदन ठाकुर, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, विजय चौधरी, वेद पाल, अलका पाल, अश्वनी छाबड़ा, संदीप सहगल एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रामलीला के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!