
काशीपुर आकाश गुप्ता – आवास विकास एलआईसी रोड स्थित शोभित अग्रवाल के घर में खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरे क्षेत्र में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संकीर्तन के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। काशीपुर की बेटी निशा अरोरा ने अपनी मधुर आवाज में “मेरी लाज रखना, मेरी लाज रखना बाबा, बच्चों की लाज रखना, तेरी शरण में आया बाबा” भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा कार्यक्रम स्थल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इसके अलावा भजन गायक शुभम तिलकधारी, वशिंका गुप्ता और आशु गोस्वामी ने भी एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए।
आयोजक शोभित अग्रवाल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था भी की गई। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक संकीर्तन में सहभागिता की।
खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन से आवास विकास एलआईसी रोड पूरी तरह श्याममय हो गया और देर रात तक भक्ति की धारा बहती रही।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






