November 17, 2026
file_0000000040ec81f48c4bafdd2e9679f7
Kashipur Samay News
Share this news

श्रद्धा सुमन अर्पित कर लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता रैली निकाली

काशीपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय एवं समस्त स्टाफ ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रामधुन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रामधुन, ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों, स्वच्छता और सेवा भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

स्वच्छता शपथ के साथ सेवा का संकल्प

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों, छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।

‘वोकल फॉर लोकल’ के प्रति किया जागरूक

अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ का संदेश देते हुए लोगों को स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को अपनाने, उनका उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय का स्टाफ रहा मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. दीपा चनियाल, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्री मनोज कुमार, डॉ. शिप्रा छावड़ा, डॉ. महेश कुमार, कुमारी सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!