
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां मुरादाबाद रोड पर स्थित महेशपुर मोड़ पर उस पुलिया के निर्माण का शिलान्यास किया, जिसके बनने से शहर की एक बहुत बड़ी आबादी जलभराव की समस्या से निजात पा जाएगी।
आर्य नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या होगी दूर
उल्लेखनीय है कि वर्षा काल में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण नगर का आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। इसका एक कारण मुरादाबाद रोड पर सीओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया थी, जिसको अब ऊंचा उठाया जाएगा। इस पुलिया के बनने के बाद आर्य नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं आएगी।

करीब साढ़े 28 लाख रुपये की लागत से बनेगी पुलिया
इस पुलिया के निर्माण पर लगभग साढ़े 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। पुलिया को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है।
बरसात के बाद विकास कार्य फिर हुए शुरू
महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसात के चलते शहर के विकास कार्य कुछ समय के लिए रुक गए थे, लेकिन अब बरसात रुक जाने पर सभी विकास कार्य फिर शुरू हो गए हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर व क्षेत्र में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो रहे हैं।

लोग रहे मौजूद
इस शिलान्यास कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, पीडब्ल्यूडी के एई परवेज, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, हरिओम सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान, विनोद अरोड़ा, परमजीत सिंह चंडोक, अब्दुल हबीब, संजीव कुमार पाठक, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, ठेकेदार साजिद चौधरी, समरपाल सिंह, मुकेश चावला, गुलशन कुमार अरोड़ा, कृष्ण कालर, विनोद अरोड़ा, डॉक्टर प्रेम शंकर सिंह, भीम सिंह, अभिनव राजपूत, पार्षद कुलदीप शर्मा, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, महेंद्र बजाज, पंकज ठाकुर, अनुज मेहरोत्रा, जयदेव सिंह चौहान, डॉक्टर तिलक राज, रवि साहनी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






