November 18, 2026
IMG-20261001-WA0032
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। अपार आस्था की प्रतीक महादेव नहर को स्वच्छ बनाने के लिए आज यहां महापौर दीपक बाली अपने पूरे परिवार और नगर निगम बोर्ड के साथ नहर में उतर गए और देखते ही देखते जो नहर गंदगी से भरी नजर आ रही थी वह साफ स्वच्छ और निर्मल दिखाई देने लगी। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।

सुबह आठ बजे शुरू हुआ सफाई अभियान
आज सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए अभियान में लोगों ने नहर में जमा प्लास्टिक और अन्य कचरे को बाहर निकालकर सफाई की।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
महापौर दीपक बाली ने कहा कि महादेव नहर की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान में पॉलिटेक्निक, गोविंद बल्लभ पंत, समर स्टडी हॉल, गुरुकुल फाउंडेशन, एक ओंकार ग्लोबल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस अभियान में सहभागिता की। इन स्कूलों को महापौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों, पार्षदों और संगठन के पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

नदियां और नहरें हमारी संस्कृति से जुड़ी
महापौर बाली ने कहा कि नदियां और नहरें हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं और भारतीय परंपरा में नदियों को मां के समान सम्मान दिया जाता है। ऐसे में इन्हें स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महादेव नहर के छठ पूजा स्थल वाले हिस्से की सफाई की जा रही है।

प्लास्टिक और कचरा नहर में न डालने की अपील
उन्होंने कहा कि सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अनावश्यक कचरा नहर से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नहरों और जलस्रोतों में प्लास्टिक अथवा किसी भी प्रकार का कचरा न डालें। इससे जल स्रोत प्रदूषित होने के साथ आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

लगातार स्वच्छता से बदलेगा नहर का स्वरूप
महापौर ने बताया कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही सफाई कार्य में जुटे हैं और नहर का एक हिस्सा साफ भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई के बाद इस स्थान को लगातार स्वच्छ रखा जाए तो नहर का स्वरूप भी सुंदर दिखाई देगा और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर रखने में मदद मिलेगी।

युवाओं की भागीदारी ने दिया बड़ा संदेश
दीपक बाली ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि सात-आठ वर्ष की उम्र के बच्चों से लेकर 17-19 वर्ष के युवा और बेटियां भी पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी एक बड़ा संदेश देती है और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

स्वच्छता मुहिम में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
महापौर ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में स्वच्छता को लेकर एक नई मुहिम की जरूरत है और उन्हें खुशी है कि शहर का युवा इसमें उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर एक दिन में पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो सकता, लेकिन निरंतर प्रयास से वह दिन जरूर आएगा जब शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य हासिल होगा।

बच्चे बनेंगे स्वच्छता मुहिम के मुख्य वाहक
उन्होंने अभियान में बच्चों के साथ पहुंचे शिक्षकों और अभिभावकों का भी धन्यवाद किया। महापौर ने कहा कि आने वाले समय में यही बच्चे काशीपुर की स्वच्छता मुहिम के मुख्य वाहक बनेंगे और शहर को स्वच्छ रखने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करेंगे।


हजारों लोगों ने लिया सफाई अभियान में हिस्सा
महादेव नहर के आज की सफाई अभियान में राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, मुद्रा बाली, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद अनिल कुमार, सीमा सागर, सतीश कुमार, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, प्रिंस बाली, रवि प्रजापति, आलोक तिवारी, अंतरप्रीत सिंह चीमा, डीपी सिंह, डीएन यादव, सुनील कुमार सिंह, धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह तथा नमन अरोड़ा, दीपक कुमार, विशाल, पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अनेक पदाधिकारी मनोज राय, आनंद कुमार, सुनील सिंह, मनोज गिरी, धनंजय सिंह, बीपी सिंह, प्रियंका अग्रवाल, ब्रजकिशोर सिंह, सुशांत, नवीन, भाव्या पांडे, ज्योतिर्गमय बिष्ट, धर्म सिंह मनराल, रजनी रावत, नामित पार्षद हिमांशु पंत, कमलेश कुमार, पार्षद बीना नेगी, डिंपल कांबोज, मीना शर्मा, प्रकाश नेगी, हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री आनंद तिवारी, चौधरी समरपाल सिंह, जहूर खान, लखविंदर सिंह, भरत यादव, निशांत, गोविन्दबल्लभ पंत स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इकबाल, मुकर्रम, गणेश ध्यानी, सफाई नायक राजेश कुमार, डॉक्टर ज्ञान सिंह सहित नगर व क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!